Jaunpur News: युवाओं में सेवा, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम: प्राचार्य
नया सवेरा नेटवर्क
जलालपुर, जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय में रोवर-रेंजर के अंतर्गत पाँच दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के रोवर-रेंजर प्रभारी डॉ. अंशुमान सिंह एवं डॉ. जितेंद्र प्रसाद यादव के निर्देशन में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रोवर-रेंजर प्रशिक्षक नितिन चौरसिया एवं राकेश मिश्रा, डी.ओ.सी., जनपद जौनपुर की देखरेख में विद्यार्थियों को रोवर-रेंजर से संबंधित अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोवर-रेंजर गतिविधियाँ युवाओं में सेवा, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर प्रो. बृजेश कुमार मिश्र, प्रो. प्रतिभा सिंह, प्रो. संजय नारायण सिंह, डॉ. जगत नारायण सिंह, सफीउल्लाह अंसारी, श्रीकृष्ण सिंह, हिमांशु कुमार सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। पाँच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रोवर-रेंजर के सिद्धांतों एवं व्यावहारिक गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चौरसिया समाज का 14वां होली मिलन समारोह संपन्न
![]() |
| विज्ञापन |


