BREAKING

Jaunpur News: चौरसिया समाज का 14वां होली मिलन समारोह संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। चौरसिया समाज मड़ियाहूं द्वारा श्री राम जानकी मंदिर परिसर में 14वां होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषि चौरसिया (लखनऊ) ने कहा कि समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चौरसिया समाज के लोगों को हमेशा एकजुट रहकर सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए तथा समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आधुनिक संसाधनों से युक्त अशोक हॉस्पिटल में ओपीडी शुरू 

विशिष्ट अतिथि विनय चौरसिया, अध्यक्ष नगर पंचायत सुरियावां, ने उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चौरसिया समाज एक परिवार की तरह है और सभी लोगों को मिलकर गरीब परिवारों की शादी-विवाह, शिक्षा और अन्य जरूरतों में सहयोग करना चाहिए।

विधायक डॉ. आर. पटेल ने समाज के लोगों को होली की बधाई दी। डॉ. पवन चौरसिया (जौनपुर) ने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।

समाज के अध्यक्ष श्रीप्रकाश चौरसिया ने सभी से एकजुट रहने की अपील की। इस अवसर पर जयप्रकाश चौरसिया, मोहन चौरसिया, रमाशंकर चौरसिया, उपाध्यक्ष मनोज चौरसिया, सभासद अरविंद चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सूरज चौरसिया ने किया।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210


नया सबेरा का चैनल JOIN करें