BREAKING

Jaunpur News: अपराधियों को पकड़ने में मददगार हो रहा यक्ष ऐप

जनपद पुलिस ने 12 हजार अपराधियों का ब्योरा किया फीड 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अपराधियों को पकड़ने में यक्ष ऐप पुलिस के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। यक्ष ऐप पर पुलिस ने जिले के 12 हजार अपराधियों का ब्योरा फीड किया है। ऐप पर न सिर्फ सभी बदमाशों की थाने वार फीडिंग की गई है बल्कि वांटेड अपराधियों का भी पूरी जानकारी उपलब्ध है। आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों का फोटो व वीडियो भी अपलोड है।

गत बुधवार को जफराबाद थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर निवासी जनसेवा केंद्र संचालक प्रेमचंद्र यादव को बदमाशों द्वारा गोली मारकर लूट की घटना में अपराधियों को पकड़ने में यक्ष ऐप से काफी मदद भी मिली।

छिनैती के मामलों में संलिप्त 232 अपराधियों का विवरण जुटाने के बाद पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ में विशुनपुर बसवत निवासी मुख्य आरोपित आदर्श यादव उर्फ अलगू व उसके दोनों साथियों सकरा निवासी दिवाकर कुमार व बगथरी गांव निवासी अमन यादव को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सत्यापन में 446 राशन कार्ड हुए निरस्त

वारदात में शामिल चौथे बदमाश अनुराग यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि यक्ष ऐप लूट में शामिल बदमाशों को पकड़ने में काफी मदद मिली। इससे यह जानने में आसानी हुई कि सीसीटीवी कहां-कहां लगे हैं।

इसके बाद पुलिस टीमों द्वारा इन कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया, जिससे अपराधियों के संभावित मार्ग का पता चला। मार्ग विश्लेषण के आधार पर तीन थाना क्षेत्रों की पहचान हुई, जहां से अपराधियों के आने की संभावना थी। इस पर केराकत, चंदवक व गौराबादशाहपुर थाने को अलर्ट किया गया।

डाटाबेस के माध्यम से तीनों थाना क्षेत्रों में पूर्व में लूट व छिनैती के मामलों में संलिप्त अपराधियों का विवरण जुटा गया, जिनका हुलिया पीड़ित को दिखाने के बाद बदमाशों की पहचान कर ली गई।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002


नया सबेरा का चैनल JOIN करें