Jaunpur News: सत्यापन में 446 राशन कार्ड हुए निरस्त
पांच एकड़ भूमि वाले कार्ड धारक घोषित हुए अपात्र
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद में पांच एकड़ भूमि वाले 446 कार्डधारकों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की जो रिपोर्ट भारत सरकार की ओर से सौंपी गई थी। इसमे 3480 ऐसे राशनकार्ड धारक मिले थे, जिनके पास पांच एकड़ भूमि मिली है। इस रिपोर्ट को आधार मान जब सत्यापन शुरू किया गया तो इसमें 3034 पात्र, जबकि 446 अपात्र मिले हैं।
सत्यापन कर चुके पूर्ति निरीक्षकों की ओर से रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि जिन कार्डधारकों की भूमि पांच एकड़ दर्शाई गई है, उसमें हिस्सेदारी के बाद भूमि का दायरा कम मिला है। रिपोर्ट के आधार पर 446 राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सामाजिक व राष्ट्रीय उत्तरदायित्व के प्रति संवेदनशील बनें छात्र: प्रो. प्रवीण
भारत सरकार की ओर से मिली सूची के आधार पर सभी 1734 गांवों में लंबे समय से सत्यापन कराया जा रहा था। जांच की कड़ी में 3480 राशनकार्ड धारकों को शामिल किया गा। इसमे 446 राशनकार्ड धारकों में पांच एकड़ भूमि की पुष्टि हुई।
अपात्रों का नाम सूची से काटने के साथ ही पात्रों को जोड़ा भी जाएगा। इस प्रक्रिया से उन जरूरतमंदों को आसानी होगी, जिन्होंने राशनकार्ड के लिए पहले से आवेदन कर रखा है व उनका अभीतक राशनकार्ड नहीं बन सका है।
डीएसओ संतोष विक्रम शाही ने बताया कि जांच के बाद 446 राशनकार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। अपात्रों का नाम जांच-पड़ताल के बाद काटा गया है। अपात्रों का नाम हटाने के साथ ही पात्रों को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा भी जाएगा।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
