BREAKING

Jaunpur News: आग से ढाई एकड़ सरसों की फसल जलकर राख

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के बेलावा गांव में शनिवार की रात्रि अज्ञात लोगो ने मड़ाई के लिए तैयार सरसों की ढाई एकड़ फसल में आग लगा दी आग से खेत मे रखा तीन सौ बोझ जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी ने अज्ञात लोगो जे खिलाफ तहरीर दी है। बक्शा थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव निवासी उदयभान यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरा खेत समीप के गांव बेलावा में भी है जहां सिर्फ सरसों ही बोया गया था। सरसों की कटाई कर बोझ को खेत मे मड़ाई के लिए एकत्रित कर रखा गया था परन्तु किसी शरारती तत्व ने रात्रि में आग लगा दिया जिससे पूरी फसल जलकर राख हो गयी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रेम प्रसंग के मामले में युवती के परिजनों ने बाबतपुर जमालपुर मार्ग को किया जाम

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें