BREAKING

Jaunpur News: प्रेम प्रसंग के मामले में युवती के परिजनों ने बाबतपुर जमालपुर मार्ग को किया जाम

17 वर्षीय नाबालिक युवक के साथ युवती की शादी कराने की जिद्द पर अड़े थे परिजन

पुलिस ने सख्ती के साथ चक्का जाम को कराया समाप्त,आधा दर्जन को लिया हिरासत में

चंद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा 

रामनगर, जौनपुर। क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव के एक युवती के परिजनों ने रविवार दोपहर को बाबतपुर जमालापुर मार्ग को रोककर चक्का जाम किया।पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर नाबालिक युवक के साथ युवती की शादी की जिद्द पर अड़े रहे।पुलिस ने काफी समझा बुझाकर कर जाम समाप्त करने के लिए कहा लेकिन सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे,पुलिस ने सख्ती बरत कर जाम समाप्त कराया और आधा दर्जन लोगों को हिरासत में थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

पुलिस के अनुसार,थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव की एक युवती ने बीते 24 मार्च को थाने में लिखित तहरीर देकर शिकायत किया था कि उक्त गांव का ही एक दूसरे बिरादरी का युवक बीते 14 मार्च को घर से भगाकर अयोध्या ले गया जहा एक मंदिर में शादी किया उसके बाद मुंबई ले गया जहा दोनो पति पत्नी की तरह रह रहे थे।वही बीते 22 मार्च को युवक ने अपने मामा के साथ युवती को जबरदस्ती उसके घर के दरवाजे पर छोड़कर भाग गए।युवती ने 24 मार्च को घटना की लिखित शिकायत की थी जिसके आधार पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी थी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सई नदी में डूबने से युवक की मौत

वही रविवार दोपहर लगभग 12 बजे युवती के परिजन सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर जमालापुर बाबतपुर मार्ग जाम कर 17 वर्षीय नाबालिक युवक के साथ 20 वर्षीय युवती की शादी कराने को लेकर जिद्द पर अड़ गए,और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।सूचना पर नेवढ़िया पुलिस सहित सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती के परिजन शादी कराने के ही जिद्द पर अड़े थे।पुलिस ने सख्ती बरतकर चक्का जाम को समाप्त कराया और आधा दर्जन लोगों को हिरासत में थाने लाकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।इस संबंध में थानाध्यक्ष कार्यवाहक राजेश यादव ने बताया कि कई लोगो को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें