Jaunpur News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार की मौत
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। क्षेत्र के शेखाही गांव निवासी एक व्यक्ति की शुक्रवार देर रात सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंद किशोर यादव (38) अपने भाइयों मुलायम व अनुराग के साथ बैकहो लोडर से मिट्टी की खुदाई व ढुलाई का कार्य करते हैं। शुक्रवार को वह फैजाबाद से नया ट्रैक्टर खरीदकर लौट रहे थे। देर रात करीब 11 बजे दोस्तपुर के पास तेज रफ्तार डंफर ने उनके ट्रैक्टर में साइड मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में नंद किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां निर्मला देवी, पत्नी निशा और तीनों बच्चों—अनन्या (12), श्रेया (10) व दक्ष (5) का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रामनवमी पर बीबीगंज बाजार में निकली शोभायात्रा

