BREAKING

Jaunpur News: बरसठी के वैज्ञानिक की वैश्विक सफलता

कार्बन डाइऑक्साइड के अवशोषण व रूपांतरण के लिए नई जैव-नैनो एंजाइम तकनीक विकसित

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के एक वैज्ञानिक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर बरसठी सहित जिले का नाम रोशन किया है। पटखौली गांव निवासी ओम शंकर तिवारी एवं उनके शोध समूह ने कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ₂) के अवशोषण और रूपांतरण के लिए एक नई जैव-नैनो एंजाइम (बायोनैनोजाइम) तकनीक विकसित की है। वर्तमान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी वारंगल के रसायन विज्ञान विभाग में कार्यरत इस टीम द्वारा किया गया यह शोध अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत इज़राइल और चीन के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर पूरा किया गया है। शोध के दौरान कार्बोनिक एनहाइड्रेज एंजाइम की तरह कार्य करने वाला एक नया बायोनैनोजाइम तैयार किया गया है, जो कार्बन डाइऑक्साइड को उपयोगी बाइकार्बोनेट में परिवर्तित करने में सक्षम है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर सवार की मौत

यह तकनीक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है यह महत्वपूर्ण शोध प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका एसीएस एप्लाइड मैटेरियल्स एंड इंटरफेसेज़ में प्रकाशित हुआ है। बातचीत के दौरान डॉ. तिवारी ने बताया कि, यह तकनीक टिकाऊ और बड़े स्तर पर उपयोग योग्य कार्बन रूपांतरण प्रणाली विकसित करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि, इस नई विधि से जीवाश्म ईंधनों और औद्योगिक स्रोतों से निकलने वाली ग्रीनहाउस गैसों को कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि, यह तकनीक सामान्य तापमान पर कार्य करती है और पर्यावरण के अनुकूल होने के कारण व्यावहारिक उपयोग के लिए भी उपयुक्त है। इस उपलब्धि से उनके गांव में गर्व और उत्साह का माहौल है। लोगों ने इसे क्षेत्रीय युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें बधाई दी है।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें