Jaunpur News: आपसी विवाद में दो युवकों को एसडीएम ने भेजा न्यायिक हिरासत में
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी अन्नू सोनकर पुत्र महेंद्र एवं विकास सोनकर पुत्र अशोक को आए दिन विवाद करने के कारण उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लोगों का कहना है कि अक्सर थाने द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई के बाद एसडीएम के यहां से आरोपियों को जमानत मिल जाती है, जिससे वे पुनः विवाद करते हैं। ऐसे में बार-बार विवाद करने वालों को जमानत के बजाय न्यायिक हिरासत में भेजने से उन्हें सबक मिलेगा। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त आए दिन झगड़ा, विवाद व मारपीट करते रहते थे। इस संबंध में अन्नू सोनकर के खिलाफ कुछ दिन पूर्व प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए सोमवार को दोनों पक्षों के अन्नू सोनकर व विकास सोनकर का चालान कर उन्हें उपजिलाधिकारी केराकत के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उपजिलाधिकारी ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गुमशुदा मोबाइल पर बड़ी सफलता, साइबर सेल ने 240 फोन बरामद कर लौटाए
![]() |
| विज्ञापन |

