BREAKING

Jaunpur News: गुमशुदा मोबाइल पर बड़ी सफलता, साइबर सेल ने 240 फोन बरामद कर लौटाए

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  कुँवर अनुपम सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव (नोडल साइबर थाना) के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना जनपद द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 240 गुमशुदा मोबाइल ( मत करीब पैंतालीस लाख रूपये ) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अब तक कुल 1400 मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है। गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों/सीईआईआर पोर्टल के आधार पर साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर पुलिस टीम द्वारा पीड़ितों के गुम हुए 240 मोबाइलो में जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से व थानो के साइबर सेल द्वारा बरामद किया गया। उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद आजमगढ, वाराणसी, सुल्तानुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, बलिया, भदोही से मोबाईल फोन बरामद किया गया। कुछ मोबाईल फोन अन्य प्रान्त ( जैसे-दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार,राजस्थान ) से बरामद किया गया।  बरामद मोबाइलों में मुख्यतः वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया व सैमसंग कम्पनी की मोबाइल है। जिनका बाजार मूल्य लगभग पैंतालीस लाख रुपये है। 

बरामद मोबाइल को अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव नोडल साइबर क्राइम द्वारा मोबाइल स्वामियों को वितरित किया गया। महोदय द्वारा द्वारा बताया गया कि मोबाइल फोन गायब होने की दशा में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरान्त CEIR पोर्टल पर शिकायत करें। साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें। अपना खोया मोबाइल पाकर सभी मोबाइल धारक काफी सन्तुष्ठ व खुश दिखे ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शाही पुल मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने के तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।

 सावधानियाँ 

मोबाइल फोन गायब होने की दशा में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरान्त CEIR पोर्टल पर शिकायत करें। 

कभी किसी संदिग्ध मैसेज पर विश्वास न करे।

बैंक के सबंध में कोई भी मैसेज प्राप्त होने पर बैंक जाकर ही जानकारी प्राप्त करें।

फोन काल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का पालन कतई नही करे।

अपनी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नही करे।

फेसबुक या अन्य किसी सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के साथ विडियो कॉलिंग न करें।

अज्ञात स्रोत से प्राप्त किसी भी प्रकार के लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक/स्कैन ना करें। 

रिमोट एप जैसे टीम व्यूवर, एनीडेस्क, क्विक सर्पोट किसी के कहने पर इंस्टाल नही करे।

पैसे की प्राप्ति करने हेतु कभी भी एम0पिन या यू0पी0आइ0 पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें