Jaunpur News: शाही पुल मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा शाही पुल स्थित मंदिरों में आवास एवं विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सौंदर्यीकरण के प्रस्तावित कार्यों के संबंध में उपस्थित अधिशासी अभियंता प्रीति विश्वकर्मा से जानकारी ली गई तथा दिशा निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार को नगर क्षेत्र सहित शाही पुल, गोमती घाट, पर नियमित साफ सफाई आदि के संबंध में निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है: डीएम
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)