Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव 2026: डॉ. सुजीत वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित
537 आचार्यों ने किया मतदान, 255 मत पाकर दर्ज की जीत
सुरेश कुमार @ नया सवेरा
Jaunpur News: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक संघ का चुनाव वर्ष 2026 राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमुहाई (जौनपुर) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में जौनपुर एवं गाजीपुर जनपदों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. पटेल की जीत
इस चुनाव में मड़ियाहूं स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक आचार्य (संस्कृत) डॉ. सुजीत कुमार पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने कुल 255 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वियों पर स्पष्ट बढ़त बनाई। उनकी जीत को शिक्षक समुदाय में मजबूत जनसमर्थन का प्रतीक माना जा रहा है। चुनाव में जौनपुर और गाजीपुर जनपदों के कुल 537 स्थायी आचार्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुए इस चुनाव को निष्पक्षता का उदाहरण माना जा रहा है।
जीत के क्या बोले, निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा दायित्व
विजय के बाद डॉ. सुजीत कुमार पटेल ने सभी सम्मानित आचार्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूर्ण सत्यनिष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षक एवं छात्र हितों की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे और आवश्यक होने पर संघर्ष भी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अपनी इस जीत का श्रेय अपने इष्ट मित्रों, सहकर्मियों और महाविद्यालय परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है और सभी के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो पाई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन
डॉ. सुजीत कुमार पटेल मूल रूप से मिर्जापुर जनपद के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गृह जनपद में हुई, जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और सहकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. विवेक कुमार प्रजापति, डॉ. योगेश साहू, डॉ. संजय सरोज, डॉ. जितेंद्र पाल, डॉ. राजपाल, डॉ. विजय सिंह, डॉ. समर बहादुर सिंह, डॉ. विवेक सिंह, प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार पाठक व डॉ अजय वर्मा समेत आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।


