BREAKING

Jaunpur News: बरसठी में पेट्रोल आपूर्ति सामान्य, अफवाह बेअसर

चेतन ​सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। डीजल-पेट्रोल खत्म होने की अफवाहों के बीच शनिवार को बरसठी क्षेत्र में पेट्रोल आपूर्ति सामान्य रही। क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य दिखी और कहीं भी लंबी कतारें या अफरा-तफरी का माहौल नजर नहीं आया। पड़ताल के दौरान अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा रहा, जिससे स्पष्ट हुआ कि अफवाहों का कोई खास असर नहीं पड़ा। हालांकि, बरसठी बाजार स्थित माँ दुर्गा ऑटो फिलिंग स्टेशन पर स्टॉक की कमी के कारण सुबह से दोपहिया वाहनों को मात्र 100 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा था। पेट्रोल लेने पहुंचे कुछ लोगों ने अधिक मात्रा में तेल देने की मांग की लेकिन पंप कर्मियों ने स्टॉक सीमित होने का हवाला देते हुए मना कर दिया। कर्मचारियों के अनुसार उपलब्ध पेट्रोल कम होने के कारण सभी को सीमित मात्रा में ही आपूर्ति की जा रही है।वहीं, वाहन चालकों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह परेशानी का कारण बन रहा है। हालांकि, क्षेत्र के अन्य पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ग्राम प्रधान की आकस्मिक मौत

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें