Jaunpur News: पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का संकेत दिया गया। संदिग्ध द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम ने घेरकर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अभियुक्त ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम फिरोज शेख पुत्र महबूब शेख, निवासी ग्राम बीरमपुर, थाना केराकत, जनपद जौनपुर (उम्र करीब 24 वर्ष) बताया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना केराकत पर मु0अ0सं0 109/26 धारा 109(1)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद मोटरसाइकिल को आवश्यक कागजात न होने पर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: केराकत में जिलाधिकारी ने सुनी समस्या


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)