BREAKING

Jaunpur News: केराकत में जिलाधिकारी ने सुनी समस्या


लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी चेवतानी

तहसील सभागार में भारी  तादात में दिखे फरियादी

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। तहसील सभागार में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सुनी गई,इस दौरान 179 फरियादी शिकायती पत्र सौंप अपनी समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की।फरियाद सुन रहे जिलाधिकारी ने शिकायती पत्रों में से 18 शिकायती पत्र का मौके से निस्तारण किए,उम्मीद से पहुंचे शेष फरियादी निराश होकर घर लौट गए।जिलाधिकारी ने फरियादियों के आवेदन पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जन शिकायतों का समयबद्ध के साथ जनता से संवाद स्थापित कर त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा - निर्देश दिए।सुनवाई के दौरान मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने स्पष्ट किया कि फरियादियों के आवेदन निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बता दे कि जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के आने की सूचना मिलने पर भारी संख्या में फरियादी तहसील सभागार पहुंच अपनी समस्या को सुनाई ज्यादा तर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।इस अवसर पर सीओ अजीत कुमार रजक,एडिशनल सीएमओ आलोक कुमार सिंह,एसडीएम शैलेन्द्र कुमार समेत राजस्व के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तहसील केराकत के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें