Jaunpur News: पुरानी रंजिश में घर पर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट में दो घायल
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सरायख्वाजा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार शाम करीब 6 बजे दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायख्वाजा गांव निवासी एकरामू की पुत्री फुलजहां (20) ने सोमवार शाम सरायख्वाजा थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही भुल्लुर, सहनवाज, शबा और रजिना ने लाठी-डंडों से उनके घर पर धावा बोल दिया। उस समय घर पर मौजूद फुलजहां और अरमान की पुत्री चाहत (16) को आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अर्श पब्लिक स्कूल इटाये बाजार में अपना दल (एस) जफराबाद विधानसभा की मासिक बैठक संपन्न
मारपीट के दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने मंगलवार को थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चारों आरोपियों भुल्लुर, सहनवाज, शबा और रजिना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)