Jaunpur News: अर्श पब्लिक स्कूल इटाये बाजार में अपना दल (एस) जफराबाद विधानसभा की मासिक बैठक संपन्न
मड़ियाहूँ, जौनपुर। तहसील क्षेत्र के इटाये बाजार स्थित अर्श पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अपना दल (एस) जफराबाद विधानसभा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा महासचिव अच्छेलाल माली ने की। बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव (विधि मंच) हौशीला प्रसाद पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जोन और सेक्टर स्तर पर नियमित बैठकों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए।
यदि कार्यकर्ता गांव-गांव तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करेंगे तो आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी को सफलता प्राप्त होगी। वहीं विशिष्ट अतिथि जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में चौपाल लगाकर जनता से संवाद स्थापित करें और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के विचारों तथा संसद में उठाए गए जनहित के मुद्दों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। इससे जनता के बीच पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार होगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।
बैठक का संचालन रवि पटेल ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश पटेल, अनिल पटेल, राहुल पटेल, सुरेश मौर्य, दयाशंकर प्रजापति, सोनू पटेल, राजेश दुबे, विनोद दुबे, जयप्रकाश बेनबंसी, अर्जुन पटेल, लालचंद गौड़, संतोष दुबे, शिवम सिंह पटेल, लवकुश गौड़, शुभम माली, नीरज पटेल, वीरेंद्र यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पंखे से फांसी लगाकर युवक ने दिया जान, पत्नी के मरने के बाद नशे में रहता था युवक
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

