BREAKING

Jaunpur News: होटल व रेस्टोरेंट किसी भी दशा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग न करे: डीएम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर| जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जनपद के होटल/रेस्टोरेन्ट संचालकों, एल0पी0जी0 कम्पनियों के जनपद स्तरीय बिक्रय अधिकारियों एवं खाद्य तथा रसद विभाग व खाद्य एवं औषधि प्रशासन से सम्बन्धित समस्त अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी। बैठक में वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में उत्पन्न ईधन आपूर्ति विषयक कठिनाओं के निवारण हेतु जिलाधिकारी ने समस्त होटल/रेस्टोरेन्ट संचालकों से कहा कि एल0पी0जी0 पर आधारित ईधन की खपत को न्यूनतम स्तर पर रखना सुनिश्चित करें, जिसके लिए सम्भावित अन्य विकल्पों पर कार्य करें। समस्त होटल/रेस्टोरेन्ट संचालकों को निर्देशित किया कि घरेलू गैस सिलण्डरों का उपयोग किसी भी दशा में व्यवसायिक स्थलों पर न किया जाए, ऐसा करना गैर कानूनी है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिले में सकुशल समाप्त हुई नकलविहीन बोर्ड परीक्षा

अपने प्रतिष्ठानों पर अपारंपरिक ऊर्जा स्त्रोंतो यथा सौर ऊर्जा पर आधारित उपकरणों का अधिकतम उपयोग करें, आवश्यकतानुसार विद्युत आधारित उपकरण, लकड़ी, कोयला आदि का भी प्रयोग कर सकते है। पके हुए भोज्य सामग्री को बार-बार गरम करने जैसी गतिबिधियों पर अंकुश लगाते हुए ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए। खाद्य तथा रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि घरेलू गैस से दुरूपयोग को रोकने हेतु सतत प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।  उन्होंने अपील किया कि ईधन आपूर्ति सम्बन्धी किसी भी सूचना/अफवाह पर ध्यान न दे। सभी उपभोक्ताओं को ईधन आपूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित कराये जाने हेतु शासन/प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील व कटिबद्ध है। उपभोक्तागण किसी भी प्रकार के अफवाह से प्रभावित न हो, अनावश्यक रूप से गैस सिलेण्डर एवं डीजल पेट्रोल आदि का संग्रहण न करें। यह सूचना जिला प्रशासन द्वारा जनहित में जारी है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें