BREAKING

Jaunpur News: रिजर्व पुलिस लाइन मे विधि-विधान से मना होलिका दहन का कार्यक्रम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा होलिका दहन, सभी को दी होली की शुभकामनांए व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रिजर्व पुलिस लाईन के प्रांगण में होली पर्व पर होलिका दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुजारी द्वारा वैदिक मत्रोचार के साथ पूर्ण विधि-विधान से होलिका का पूजन किया गया तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजनोपरान्त होलिका दहन कर कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। 

होलिका दहन के उपरान्त महोदय द्वारा सभी को होली के पावन पर्व की शुभकामनांए दी गयी तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश आम जनता को दिया गया। इसके साथ ही अधिकारीगण द्वारा एक दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई गयी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, आयुष श्रीवास्तव, स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी नगर, गोल्डी गुप्ता, स0पु0अ0(प्रशिक्षणाधीन) सहित रिजर्व पुलिस लाईन परिसर में रहने वाले पुलिस कर्मियों के परिजन व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें