BREAKING

Jaunpur News: शांतिपूर्ण माहौल में जली होलिका, 38 स्थानों पर हुआ आयोजन

दीपक सिंह @ नया सवेरा 

शाहगंज,जौनपुर। नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार की रात होलिका दहन का पर्व श्रद्धा, उल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासन की कड़ी निगरानी में शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कुल 38 स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। शाम ढलते ही नगर के पक्कापोखरा सहित विभिन्न मोहल्लों और गांवों में लोगों की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत गाए, वहीं बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित शुभ मुहूर्त पर पूजा-अर्चना के बाद होलिका में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में आपसी भाईचारे की कामना की।

यह भी पढ़ें | Haryana News: श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था की  होली मिलन काव्य गोष्ठी सम्पन्न

नगर के प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती रही। प्रशासन की ओर से पूर्व में आयोजित शांति समिति की बैठक में लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई थी, जिसका सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिला। होलिका दहन के साथ ही रंगों के पर्व होली को लेकर लोगों में उत्साह और बढ़ गया है। बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी रही। कुल मिलाकर क्षेत्र में होलिका दहन का पर्व शांति, सद्भाव और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नगर के पक्का पोखरा के समीप होलिका दहन का आयोजन परंपरागत ढंग से आयोजक महेश लालवानी की देखरेख में हुआ। आयोजन को सफल बनाने में सुनील साहू, अब्दुला (सभासद), राहुल अन्ना, शुभम अग्रहरि, दिनेश मोदनवाल और राजन यादव सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें