BREAKING

Jaunpur News: बदलापुर में KDR फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सेवा सबसे बड़ा धर्म है। निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करना, मानवता की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। जरूरतमंदों, माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा से न केवल आत्मा को संतोष मिलता है, बल्कि समाज में प्रेम और सद्भाव भी बढ़ता है। केवला देवी रामबहाल फाउंडेशन एक ऐसी सामाजिक संस्था है जो पिछले कई वर्षों से ग्रामीण भागों में लगातार जन सेवा का पुनीत काम कर रही है। विशेषकर जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के निशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद जांच तथा चयनित मरीजों के लिए निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण सुविधा की दिशा में यह संस्था अब तक हजारों मरीजों के अंधेरे जीवन को उजालों में बदल चुकी है। आगामी 9 अप्रैल को संस्था द्वारा जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित कठार गांव के केडीआर हाउस में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया है। संस्था के अध्यक्ष विनोद रामबहाल सिंह ने बताया कि चयनित मरीजों को वाराणसी स्थित आरजे शंकरा आंख अस्पताल ले जाने और ले आने के लिए बस सेवा भी पूरी तरह से निशुल्क होगी। मरीजों के उपचार एवं भोजन की व्यवस्था अस्पताल द्वारा निशुल्क होगी। मरीजों को इसके लिए विनय सिंह (मो. 8691 042 664 ), अशोक सिंह(मो. 9559 0 86636) , ठाकुर अमरधारी सिंह(मो 86910 42 665), सौरभ सिंह (मो. 9838 396010) विकास सिंह (मो. 91371 54254) से संपर्क करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: मुंबई की यात्रा पर आए गोरखपुर के प्रधान अरविंद शाही का समरस ने किया सम्मान 

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002



ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें