BREAKING

Jaunpur News: भाजपा प्रशिक्षण अभियान में संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नेवढ़िया मंडल द्वारा पंडित रामअधीन महाविद्यालय टेकारडीह में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

गोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मछलीशहर बी.पी. सरोज ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। विशिष्ट अतिथि डॉ. श्याम दत्त दुबे ने संगठन विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सामाजिक विस्तार के तहत सभी समाज, जाति और समुदाय को जोड़कर उनकी आवश्यकताओं को समझना और राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ना जरूरी है। साथ ही भौगोलिक विस्तार के अंतर्गत बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में संगठन अभी कमजोर है, वहां बस्ती और मोहल्लों में योजना बनाकर संगठन को मजबूती से खड़ा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्र चेतना जागृत करने के लिए होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन दिलीप पटेल ने किया। इस अवसर पर सुशील पटेल, मुन्ना तिवारी, सुनील सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 22 मार्च को होगा प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210


नया सबेरा का चैनल JOIN करें