BREAKING

Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

शिवशंकर दुबे  @ नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। 10 मार्च जिला मुख्यालय मार्ग के सब्जी मंडी के पीछे मंगलवार की सुबह नाले के पास शीशम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे युवक का लटकता शव पाये जाने से सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय कल्पनाथ गुप्ता उर्फ कक्कू मिस्त्री के रूप में की गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव‌ कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर पहुंची फारेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 22 मार्च को होगा प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह

 मंगलवार की सुबह कुछ लोग खेत की तरफ काम करने गये थे। जहां  पेड़ से लटकती लाश  देख वे सन्न रह गए।  शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में फंदे से शव नीचे उतारा गया। उसकी पहचान रामलुटावन गुप्ता के पुत्र कल्पनाथ के  के रूप में होते ही स्वजन भागते हुए मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही स्वजन रोने बिलखने लगे। जिससे माहौल गमगीन हो गया। मृतक अपने छह भाइयों में तीसरे पर था। वह पंखा कूलर मोटर वाइंडिंग आदि का काम कर परिवार का गुजारा करता था। सोमवार की शाम को उसने पत्नी को बताया था कि आज रात घर नहीं आएंगे। सुबह संदिग्ध हाल में उसका शव फंदे पर लटकता पाये जाने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। मृतक के भाई का आरोप है कि हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया गया है। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें