Mumbai News: स्नेहा दुबे पंडित ने विधानसभा में उठाए वसई के विकास के महत्वपूर्ण मुद्दे
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में वर्ष 2025–26 के बजट पर चर्चा के दौरान वसई की विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने सक्रिय भागीदारी करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट आम जनता के विकास को नई दिशा देने वाला है।इस दौरान उन्होंने वसई में MIDC और IT हब की स्थापना, वसई उपजिला अस्पताल के लिए 114 करोड़ रुपये की मंजूरी, पंचायत समिति भवन के लिए 24 करोड़ रुपये, पुलिस क्वार्टर्स और प्रशासनिक भवन निर्माण की मांग की। साथ ही वसई की सड़कों के लिए 25 करोड़ रुपये और नायगांव पुल के लिए 5 करोड़ रुपये की निधि मंजूर करने पर सरकार का आभार जताया।विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के विकास को गति देने वाला है।
यह भी पढ़ें | Pratapgarh News: विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड उपाध्यक्ष बनी अंजू सिंह
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

