Jaunpur News: UPSC की सफलता पर अखंड राजपूताना सेवासंघ ने किया शुभम सिंह का सम्मान
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
जौनपुर। अखंड राजपूताना सेवासंघ के महाराजगंज मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के सौजन्य से तथा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जौनपुर जनपद से UPSC परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शुभम सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह छेदी सिंह को शुभकामनाएँ देने हेतु उनके पैतृक निवास ग्राम धोबहा, पोस्ट शेरवा, क्षेत्र सिकरारा, जौनपुर पहुँचकर उनका अभिनंदन किया। महाराजगंज मंडल कार्यालय प्रमुख सरनाम सिंह, सचिव त्रिभुवन सिंह, ट्रस्ट बोर्ड सदस्य अवधेश कुमार सिंह सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शुभम सिंह को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके पिता दीनानाथ सिंह और माताजी का भी सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। इस दौरान दूरभाष के माध्यम से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर. पी. सिंह से भी संपर्क कराया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ईमानदारी, न्यायप्रियता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कुल-वंश की मर्यादा और समाज का गौरव निरंतर बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं की ऐसी उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: स्नेहा दुबे पंडित ने विधानसभा में उठाए वसई के विकास के महत्वपूर्ण मुद्दे
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)