Mumbai News: विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर विक्रोली में हुई बैठक
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। महानगर के प्रतिष्ठित सामाजिक व्यक्तियों की 15 मार्च 2026 को विक्रोली पूर्व गोदरेज आवास प्रांगण में एक बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से मुंबई उच्च न्यायालय अधिवक्ता एवं नोटरी भारत सरकार एडवोकेट अनिल शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी, सैन प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी,कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, युवा समाजसेवी मनोज जगदीश शर्मा, संतोष निरंकार शर्मा, विनोद जगदीश शर्मा, राधा संतोष शर्मा, ममता शर्मा, प्रीति शर्मा, सोनम शर्मा के साथ माधुरी शर्मा उपस्थित थीं। उक्त बैठक में समाज के उत्थान, विशिष्ट सम्मानित व्यक्ति विशेष का सम्मान, वर्तमान समय को देखते हुए आगामी भविष्य के चिंतन पर सामाजिक कार्यप्रणाली पर बदलाव, बच्चों के शिक्षा में बदलाव एवं मार्गदर्शन हेतु सामाजिक प्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण व्यवस्था पर परिचर्चा हुई।उक्त सामाजिक उत्थान परिचर्चा पश्चात सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने उपस्थित सभी के समक्ष नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली पर विस्तृत परिचर्चा किया तथा उससे संबंधित जनहितकारी लाभ से अवगत कराया। उपस्थित सभी लोगों ने नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के महत्व की जानकारी प्राप्त करके जुड़ने का प्रस्ताव रखा तथा उक्त कार्यक्रम की सराहना किया।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ उत्तर मध्य मुंबई यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
| विज्ञापन |

%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)