BREAKING

Mumbai News: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ उत्तर मध्य मुंबई यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

एपस्टीन से संबंधों और एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर मांगा इस्तीफा

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ तथा मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जीनत सबरीन के मार्गदर्शन तथा उत्तर मध्य मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष निखिल रूपारेल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने पाठक कॉलेज, वाकोला, सांताक्रूज़ पूर्व में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के बाल यौन शोषण के शैतान एप्सटीन से करीबी संबंधों और एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के विरोध में मोर्चा निकाला। इस विरोध मोर्चा में उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष अरशद आजमी तथा मुंबई महिला कांग्रेस की महासचिव प्रीति बी चोकसी विशेष रूप से शामिल रहे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार पर एप्सटीन फाइल जैसे गंभीर मामले को दबाने का आरोप लगाया। यूथ कांग्रेस ने इस मामले की पारदर्शी जांच कराने के साथ-साथ सरकार को इसकी जवाबदेही तय करने की मांग की। निखिल रूपारेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सार्वजनिक रूप से कबूल किया है कि वह एप्सटीन से कई बार मिल चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर उनके और एप्सटीन के बीच किस बात की डील हुई और वह किसके प्रतिनिधि के रूप में उससे मिल रहे थे? उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की किल्लत के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। श्री रूपारेल ने कहा कि हरदीप पुरी को नैतिक आधार पर तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर के परिवार ने वर वधू को दिया आशीर्वाद

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें