BREAKING

Jaunpur News: मनबढ़ों ने कार सवार भाइयों को पीटकर किया लहूलुहान

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के सैदपुर गांव में स्थित पुलिया के पास रविवार की देर रात को बाइक सवार मनबढ़ों ने कार सवार दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्यवाही में जुट गयी। जफराबाद क्षेत्र के सखोई गांव निवासी जंगबहादुर यादव व कुंवर बहादुर यादव परिवार के कुछ सदस्यों के साथ कार से केराकत के बेलाव बाजार गए थे।वहां खरीददारी में कुछ सामान नही मिला। वे लोग उसे लेने कल्याणपुर बाजार आ रहे थे।बेलाव पूल के पास एक बाइक पर आ रहे लोगों से पूल के पास ओवरटेक करने को लेकर कुछ कहासुनी हो गयी।उसके बाद जब कार ऊक्त पुलिया के पास पहुंची थी कि वही बाइक सवार युवक कार को ओवरटेक करके रुकवा लिये।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: देशी शराब का ठीका प्रस्तावित होने से लोगों में आक्रोश, सड़क पर उतरे ग्रामीण

कार रुकते ही उन तीनों ने लोहे के पंच से जंगबहादुर के ऊपर हमला कर दिया। यह देख कर उसका भाई कार से बाहर निकल कर उन तीनों को रोकने का प्रयास किया। जिस पर उन तीनों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया।मारपीट के दौरान कार में सवार महिला शोर मचाने लगी।उसी समय हुसेपुर गांव निवासी शैलेश यादव अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंच गया।दोनो ने किसी प्रकार दोनो को छुड़ाया।उसके बाद तीनों भाग गए। वही दोनो भाई कल्याणपुर बाजार में एक चिकित्सक के पास आकर दवा उपचार करवाने लगे।उसी समय गश्त कर रही थानाध्यक्ष ऋतु जैन व सहयोगी प्रकाश शुक्ल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।घटना स्थल पर गए।वहां से जलालपुर थानाप्रभारी गजानन्द चौबे को जानकारी दिया।वह एस आई रामअवतार को मय फोर्स मौके पर भेजे।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210


नया सबेरा का चैनल JOIN करें