BREAKING

Bareilly News: पत्रकारों के साथ मंत्री, राजनेताओं और अफसरों ने उड़ाया गुलाल, दी होली की शुभकामनाएं

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के मंच पर राज्यपाल, वन मंत्री, सांसद, डी आई जी, कमिश्नर, डीएम और कप्तान ने अलग अलग सत्र में आकर फूलों और गुलाल की होली के बीच  कवि और कवयित्री की होली की चुटिली कविताएं सुनी और सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी। बीसलपुर चौराहा रोड स्थित किंग हेरिटेज होटल में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से हुए होली मिलन समारोह में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया के पत्रकारों के साथ बरेली के  जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और इस तरह के आयोजन आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा देने में मीडिया की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों को होली के पावन पर्व की मंगलकामनाएं दीं ।

प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने समारोह में कहा कि पत्रकार समाज का वह सजग प्रहरी है जो विषम परिस्थितियों में भी जनता की आवाज उठाता है। डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि आप लोग न केवल खबरों के माध्यम से हमें जागरूक करते हैं, बल्कि शासन- प्रशासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का काम भी करते हैं। 


बीजेपी से बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने समारोह में कहा कि होली के इस पावन पर्व पर बरेली के सभी पत्रकार साथी एक माला में पिरोए हुए मोतियों की तरह नजर आ रहे हैं।  डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने जोर देकर कहा कि आप सभी पत्रकार साथी बरेली जिले की आन-बान और शान हैं। मीरगंज बीजेपी  विधायक डॉ. डी सी वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में मीडिया सबसे प्रमुख और चौथा स्तंभ है। आप लोग लगातार लोगों को जागरूक करने और ताजातरीन खबरें देने का काम करते हैं और आप समाज को आईना दिखाने का काम बखूबी कर रहे हैं।

बरेली लोकसभा के सांसद छत्रपाल गंगवार ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों के किसी भी सुख या दुख की घड़ी में वे एक परिवार के सदस्य की तरह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। सांसद ने पत्रकारों के काम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


पार्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष पार्थ गौतम ने कहा कि उन्हें पत्रकारों का स्नेह और प्यार काफी लंबे समय से मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि सभी पत्रकार बंधु उनका बहुत सहयोग करते हैं। पार्थ ने भावुक होते हुए कहा कि वैसे तो पत्रकार अपने कार्यों के लिए स्वयं सक्षम हैं, लेकिन आपका यह छोटा भाई साल के 365 दिन और 24 घंटे आपकी सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेगा।

आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकारों से उनका रिश्ता बेहद पुराना और गहरा है। उन्होंने कहा कि आज हम सत्ता में हैं, लेकिन जब सत्ता में नहीं थे, तब भी पत्रकार साथी हमारे साथ थे और भविष्य में भी यह साथ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि आप लोग जिले की पहचान हैं।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी पत्रकारों को अपना भाई-बंधु बताया। उन्होंने कहा कि होली का यह मिलन समारोह पत्रकारों की एकजुटता का प्रमाण है। अधीर सक्सेना ने आश्वासन दिया कि पत्रकार साथियों को कभी भी, कहीं भी मेरी जरूरत पड़ेगी, तो मैं हमेशा उनकी सेवा और सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा।


भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रशांत पटेल ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ उनका रिश्ता छात्र राजनीति के समय का है। उन्होंने कहा कि मीडिया जगत में आज कई साथी ऐसे हैं जो मेरे साथ पढ़े हैं, कुछ सीनियर हैं तो कुछ जूनियर। उन्होंने कहा कि जब भी आप लोगों के बीच बैठने का मौका मिलता है, तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और बहुत खुशी मिलती है।

प्रतिष्ठित डॉक्टर विमल भारद्वाज ने होली की बधाई देते हुए कहा कि वे पत्रकारों की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। यदि किसी भी पत्रकार साथी या उनके परिचित को कभी भी किसी भी प्रकार की मेडिकल सहायता की जरूरत हो, तो वे बिना किसी संकोच के उन्हें फोन कर सकते हैं। डॉक्टर विमल भारद्वाज का पत्रकारों के प्रति हमेशा से सकारात्मक रुख रहा है।


समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद राजेश अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों को अबीर- गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और इस सफल आयोजन के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सराहना की।

बरेली मंडल के कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि प्रशासन के कार्यों में बरेली की मीडिया का उन्हें भरपूर सहयोग मिलता है। उन्होंने पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सकारात्मक संवाद की अपेक्षा की।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा बरेली की मीडिया विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोगी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का दृष्टिकोण हमेशा सकारात्मक और रचनात्मक होना चाहिए, जिससे समाज का भला हो सके। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच का यह बेहतर समन्वय बरेली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में आप सभी की भूमिका सराहनीय है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बरेली की मीडिया की कार्यशैली पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यहाँ की मीडिया बहुत निष्पक्ष होकर खबरें चलाती है। जहाँ कहीं पुलिस प्रशासन में कमी होती है, उसे भी उजागर किया जाता है और जब पुलिस अच्छा काम करती है, तो उसे भी प्रमुखता से कवर किया जाता है।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने करियर में लगभग सभी जिलों में रहे हैं, लेकिन पत्रकारों द्वारा इतना बड़ा और व्यवस्थित आयोजन उन्होंने पहली बार देखा है। उन्होंने कहा कि बरेली की मीडिया पुलिस का हमेशा सहयोग करती है और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी आप लोगों का बड़ा योगदान रहता है।

​उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पवन सक्सेना ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह मंच हमारी एकता और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के मूल्यों को बचाए रखते हुए हमें समाज के हित में कार्य करना है।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक गुप्ता 'शिटिल' ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी ने पत्रकारों के इस उत्साह को दोगुना कर दिया है। आलोक गुप्ता ने सभी पत्रकार साथियों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों और उनके सम्मान के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम के संयोजक अनूप मिश्रा ने समारोह के अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन आप सभी के सहयोग और स्नेह से ही सफल हो सका है। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे महामहिम राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री, सभी सांसदों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अनूप मिश्रा ने कहा कि होली का यह रंग हमें आपस में जोड़ता है और आज इस मंच पर सत्ता पक्ष, विपक्ष और प्रशासन का एक साथ जुटना यह दर्शाता है कि बरेली की मीडिया सभी का सम्मान करती है और बदले में उसे भी अपार स्नेह मिलता है। उन्होंने अंत में सभी पत्रकार साथियों को इस सफल आयोजन की बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि रोहित राकेश ने किया, जिनकी चुटीली बातों ने सभी का मनोरंजन किया। वहीं पूरनपुर से आईं कवयित्री सुल्ताना जहां ने अपनी कविताओं पर समारोह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

कार्यक्रम में नगर निगम  में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्या, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा, पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान और आईपीएस सोनाली मिश्रा, परिवहन विभाग से डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कमल गुप्ता और आरटीओ बरेली प्रणव झा, स्वास्थ्य विभाग से एसीएमओ लाइक अहमद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुनील कुमार, बीजेपी के महानगर मीडिया प्रभारी बंटी सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह पिंका, शोभित सक्सैना, मनीष अग्रवाल, मनोज अरोरा और अतुल अग्रवाल के साथ ही सीए पवन अग्रवाल भी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि, माधवराव सिंधिया के मालिक सौरभ अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल, बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडे  शामिल हुए।

इस मौके पर कार्यक्रम में  कृष्ण गोपाल राज, डॉक्टर लिटिल गुप्ता, अनूप मिश्रा, धर्मेंद्र रस्तोगी, निर्भय सक्सेना, मुकेश तिवारी, पुत्तन सक्सेना, विजय सिंह, ललित कुमार, अशोक शर्मा लौटा, शुभम ठाकुर, सुयोग्य सिंह, विवेक मिश्रा, अजय कश्यप, अरविंद शाक्य, नीरज आनंद, मनवीर सिंह, विकास साहनी, विकास सक्सेना, रंदीप सिंह, आशीष गुप्ता, आशीष दीक्षित, राकेश शर्मा, सौरभ गुप्ता, अजय मिश्रा, विजय शर्मा, भीम मनोहर, सुनील सक्सेना, प्रवीण कुमार, फिरोज, हैदर, संजय श्रीवास्तव, मनोज गोस्वामी, अयाज खान, अशोक गुप्ता, मलिक राजपूत, अमल सैनी, वीरेंद्र अटल, प्रवीन कुमार, शशांक राठौर, सुनील सक्सेना, प्रशांत रायजादा, दीपक कुमार, शिवा पाराशर, सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे। 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें