BREAKING

Jaunpur News: मछलीशहर सेवा भारती जिला कार्यसमिति घोषित

डॉ. आरबी चौहान बने जिलाध्यक्ष और जय प्रकाश तिवारी प्रचार प्रमुख 

नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। सेवा भारती जिला मछलीशहर की बैठक कमला हॉस्पिटल मछली शहर पर की गई जिसमें क्षेत्र सेवा प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के युद्धवीर जी की संस्तुति के उपरांत प्रान्त सहसेवा प्रमुख काशी प्रान्त पवन जी ने बहुप्रतीक्षित जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिससे संगठन की समावेशी सोच स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।

डॉ विनय कुमार त्रिपाठी विभाग उपाध्यक्ष जौनपुर द्वारा जारी 25 पदाधिकारियों की सूची में सेवा भारती की मंशा के अनुरूप युवाओं को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। चार विधानसभा क्षेत्रों वाली इस जनपद इकाई में सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को संतुलित ढंग से शामिल किया गया है। जिसमें संरक्षक ब्रह्मदेव उपाध्याय, जिलाध्यक्ष डॉ आर बी चौहान उपाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी, डॉ ए के तिवारी,संतोष बिंद महामंत्री विभव सिन्हा, सौरभ दुबे मंत्री संगम, परमानंद, नितेश सेठ कोषाध्यक्ष रणजीत यादव संपर्क प्रमुख मोलू जायसवाल किशोरी विकास प्रमुख बीना सिंह तथा प्रचार प्रमुख का दायित्व जय प्रकाश तिवारी को दिया गया। वहीं पर स्वालंबन प्रमुख संजय सिंह स्वास्थ आयाम प्रमुख डॉ कोविदेंद्र अध्ययन प्रमुख सुशील मिश्रा तथा सामाजिक आयाम प्रमुख अशोक सरोज को बनाया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मड़ियाहूं में मिलेट्स जागरूकता रोड शो, किसानों को मोटे अनाज अपनाने का संदेश

सेवा भारती पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। नई टीम से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ तेज़ सिंह बाल रोग विशेषज्ञ विभाग अध्यक्ष तथा डॉ वेद प्रकाश सिंह विभाग सेवा प्रमुख जौनपुर ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक मछलीशहर राजेन्द्र प्रथम एवं सौरभ त्रिपाठी,अंकित चौधरी, अभिनय उपाध्याय, महेश रूद्र मौर्य, दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद जिला सेवा प्रमुख मछलीशहर ने किया तथा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ आर बी चौहान ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN 2026–27: UMANATH SINGH HR. SEC. SCHOOL |  Address: Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (U.P.) | Contact:7705805821, 9839155647
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें