Jaunpur News: मड़ियाहूं में मिलेट्स जागरूकता रोड शो, किसानों को मोटे अनाज अपनाने का संदेश
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। कृषि विभाग जौनपुर द्वारा मड़ियाहूं नगर में मिलेट्स (मोटे अनाज) के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रोड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को विधायक मड़ियाहूं डॉ. आरके पटेल एवं उप जिलाधिकारी नवीन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रोड शो गांधी तिराहे से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज तक पहुंचा, जहां एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपनिदेशक डॉ. बी.बी. द्विवेदी एवं उप परियोजना निदेशक आत्मा कृषि प्रसार डॉ. रमेश चंद्र यादव ने मोटे अनाज के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा और कोदो जैसे मोटे अनाज कम पानी और कम उर्वरक में आसानी से पैदा किए जा सकते हैं। मोटे अनाजों को ‘सुपर फूड’ की श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि इनमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है।कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) मड़ियाहूं राजेश कुमार , सत्येन्द्र सिंह, आशीष मौर्य, सर्वेश पाल ,धर्मेंद्र कुमार, सर्वेश सोनकर सहित कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लोक संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजें युवा: प्रो. मनोज
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

