Jaunpur News: चैत्र रामनवमी पर युवा बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा
भगवान राम के जयकारों के उदघोष से गुंजायमान हुआ जनपद
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। चैत्र नवरात्र राम नवमी दिन शुक्रवार को नगर में मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हाथी, धोड़ा, ऊंट, डीजे, रथ, बैण्ड बाजा, ढोलताशा के साथ आकर्षक झांकियों व भगवान राम की पालकी भी शामिल थी। श्रीराम के जयघोष से पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा के मद्देनजर तमाम हिन्दू संगठनों द्वारा नगर में जगह जगह तोरण द्वार बनाये गये थे तथा भगवा ध्वज के माध्यम से शहर को सजाया गया था। श्रद्धालु नगरवासी अपने आराध्य देव भगवान श्री राम की जय जयकार के साथ पुष्प वर्षा कर रहे थे।
अनेक स्थानों पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामलला की पूजन कर आरती भी की गई। भगवान राम के दर्शन पूजन के लिए सड़कों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शोभायात्रा अहियापुर स्थित श्री राम जानकी मंदिर से चल कर नगर के मुख्य मार्ग अहियापुर,सब्जी मंडी, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा,ओलन्दगंज होते हुये समापन स्थल कजगांव पड़ाव पहुंची। जहां बनाये गये मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की आरती की गई। शोभा यात्रा के मुख्य मार्ग पर नगर की प्रमुख समितियो द्वारा स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा था। कोतवाली चौराहे पर बनाये गये कंट्रोल रूम से शोभायात्रा का सजीव प्रसारण किया जा रहा था। शोभायात्रा को मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह व सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने नारियल फोड़ कर हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया।
शोभायात्रा का संचालन बोल बम कांवरिया संथ के पदाधिकारियों के देख रेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष गर्ग, श्रवण चौरसिया, विनोद कुमार केसरवानी, मुनालाल सेठ, जिलाजीत सेठ. राजकुमार, गौतम सोनी, सुधीर साहू बम, विजय गुप्ता,अविनाश गुप्ता, मानिक चन्द सेठ, शिवम अग्रहरि, प्रशान्त जायसवाल, महेन्द्र सोनकर, सुधीर जायसवाल, शिवप्रसाद बिन्द, भानु जायसवाल, वैभव कसौधन, उमेश गुप्ता, बबलू मिश्रा, संजय मोदनवाल, आशीष बोस, संजय गुप्ता, संतोष सेठ, अजय सेठ आदि का सराहनीय योगदान रहा। बजरंग दल के अध्यक्ष रंजीत अग्रहरि व महासचिव संजीव चौरसिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। ध्वनि विस्तारक यन्त्र से समस्त कार्यक्रम का प्रसारण हर्ष गुप्ता ने किया।
यह भी पढ़ें | Poetry: एक कहानी





