BREAKING

Bareilly News: खाटूश्याम मंदिर में आस्था का सैलाब, हुआ विशाल भंडारा

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। श्यामगंज स्थित शिरडी साई- खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में रामनवमी का पर्व पर पूजन के बाद मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मुख्य यजमान मनीष अग्रवाल और अंकुर अग्रवाल ने पंडित सुशील पाठक के सानिध्य में गणेश पूजन, गायत्री पूजन और दत्तात्रेय पूजन संपन्न किया। इसके पश्चात बाबा साईं नाथ का विधि- विधान से महाभिषेक कर हवन- पूजन किया गया।

मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने एक जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष गैस सिलेंडर की उपलब्धता में दिक्कत आने से भंडारे का प्रसाद पूरी तरह पारंपरिक तरीके से लकड़ी और कंडों के चूल्हे पर तैयार किया गया। इस विधि से बने प्रसाद की खुशबू और शुद्धता ने श्रद्धालुओं को पुरानी परंपराओं की याद दिला।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चैत्र रामनवमी पर युवा बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा 

दोपहर ठीक 12 बजे भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजन और आरती की गई। भगवान को भोग लगाने के बाद कन्या पूजन संपन्न हुआ, जहां बटुक और कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया। मध्याह्न आरती के पश्चात मुख्य भंडारे का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार सक्सेना और पार्षद राजेश अग्रवाल, संजय आयलानी, गौरब अरोरा,  रामबहादुर, इन्द्रेश बिसाल अग्रवाल, सुरेंद्र मिश्रा ममता, सौरभ अग्रवाल, त्रिलोक दयाल, अधीर सक्सेना महानगर अध्यक्ष छंगामल मौर्य सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।  पूरा वातावरण 'जय श्री राम'  के  जयकारों से गुंजायमान रहा। 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें