BREAKING

Jaunpur News: फंदे पर झुलकर युवक ने आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा 

करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डेरायुसुफ कस्बा के एक 37 वर्षीय युवक ने मंगलवार शाम पंखे पर फंदे के सहारे झुलकर आत्म हत्या कर ली,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के भाई की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के डेरायुसुफ कस्बा के निवासी नवनीत (37) एक निजी विद्यालय के संचालक थे।मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह चंबलतारा के समीप बने मकान के अंदर चले गए और जब देर शाम तक दरवाजा नही खुला तो परिजनों को किसी तरह के अप्रिय घटना की आशंका हुई जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को दे दी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजे को तोड़कर कमरे में घुसी तो देखा कि एक पंखे पर फंडे के सहारे नवनीत का कर लटका पड़ा हुआ था उधर शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को नीचे उतरकर कब्जे में ले लिया थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के भाई आदित्य के तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है अभी तक मौत के पीछे स्पष्ट कारण नही पता चल सका है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विवाह में हर्ष फायरिंग करने पर प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210


नया सबेरा का चैनल JOIN करें