Jaunpur News: विवाह में हर्ष फायरिंग करने पर प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने मंगलवार को विवाह में हर्ष फायरिंग करने वाले वायरल विडिओ को संज्ञान में लेते हुए युवक की पहचान करके आरोपित युवक पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इन दिनों सोसल मिडिया पर विवाह में एक युवक असलहा से हर्ष फायरिंग करता हुआ एक विडियो खुब तेज वायरल हो रहा था जिसे सरायख्वाजा पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए बुधवार को आरोपित युवक की पहचान कर ली। थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडेय ने बताया की आरोपित युवक की पहचान हो गई है युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के पतहना गांव निवासी विकास के रूप में हुई है वायरल विडिओ में आरोपित युवक आर्म्स धारा 25 का उल्लंघन होते साफ देखा गया।जिसके बाद आरोपित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: विश्व महिला दिवस पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)