BREAKING

Jaunpur News: पुरानी रंजिश में महिला की पिटाई, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

अरशद हाशमी @ नया सवेरा 

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को सेऊर गांव निवासी संजय पटेल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 4 मार्च को दिन में करीब 12 बजे पड़ोस का ही राजेश उनके घर पर पहुंचा और उनकी पत्नी शैलेद्री के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि राजेश ने महिला को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विश्वनाथ इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र आदित्य सिंह बने IAS, 508वीं रैंक से बढ़ाया क्षेत्र का मान

महिला के शोर मचाने पर संजय पटेल अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर राकेश कुमार की तरफ से समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें