Jaunpur News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा
खुटहन, जौनपुर। धमौर खास गांव में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट व गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने पीड़िता की नामजद तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासिनी पीड़िता साफिया खातून ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के ही आलिम, अजीज और अली अहमद पूर्व रंजिश के चलते उसे परेशान कर रहे थे। आरोप है कि 26 मार्च की दोपहर तीनों आरोपी उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उनसे भयभीत होकर वह घर में भागी तो सभी आरोपित जबरन घर में घुस आए और उसे पीटकर घायल कर दिए। मारपीट में उसके शरीर पर कई चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपित धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तीन कारों की टक्कर में दो घायल, एक कार खंती में पलटी
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
