BREAKING

Jaunpur News: ग्रामीणों के आठ सालों का टूटा सब्र सड़क पर उतर जताया विरोध

रोड नहीं तो वोट नहीं"के जमकर लगाए नारे 

प्रशासन,जनप्रतिनिधियों को आगामी चुनाव में खामियाजा भुगतने की दी चेतावनी

खर्गसेनपुर-सोहनी मार्ग है बदहाल,पांच मिनट के रस्ते के लिए लगता है आधा घंटा

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत,जौनपुर। पिछले आठ वर्षों से खराब सड़क की मार झेल रहे ग्रामीणों का बुधवार को धैर्य जवाब दे गया। भारी संख्या में ग्रामीण बैनर लेकर खर्गसेनपुर-सोहनी सड़क मार्ग पर उतर आए और सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने "रोड नहीं तो वोट नहीं" के नारे लगाकर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को चेतावनी दी।विदित हो कि थानागद्दी से जलालपुर को जाने वाले मुख्य सड़क पर खर्गसेनपुर नहर पुलिया के पास से सोहनी गांव को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी यह सड़क पिछले आठ सालों से जर्जर हालत में है।

यह भी पढ़ें | Ayodhya News: भव्य राम मंदिर को देखकर अत्यंत भावुक नजर आईं मालती कृपाशंकर सिंह

सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनके कारण छोटे-बड़े सभी वाहनों को चलने में भारी कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने बताया कि मात्र 5 मिनट की दूरी तय करने में अब आधा घंटा लग जाता है।विरोध प्रदर्शन में ग्रामीणों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। ग्रामीणों ने मांग की कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस सड़क के निर्माण पर तत्काल ध्यान दें, अन्यथा आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

प्रदर्शन करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान श्यामलाल विश्वकर्मा, संतोष सिंह, दुर्गा प्रसाद शुक्ला, अजय सरोज, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, डब्बू मौर्या, जीतेन्द्र राम, पिन्टू प्रजापति, राहुल सरोज, संकेत यादव, छेदी सिंह, उमेश, अमन, रामलोचन, जमुना, राजेन्द्र और रामबृज सरोज आदि शामिल रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें