BREAKING

Jaunpur News: बीजेपी नेता देवी प्रसाद उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा

जौनपुर। उत्तर भारतीय मोर्चा, मीरा भायंदर के पूर्व जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद उपाध्याय की प्रथम पुण्यतिथि पर बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित उनके पैतृक गांव सरायभानी में अखंड रामचरितमानस पाठ ,हवन एवं प्रीति भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके सामाजिक और राजनीतिक कार्यों को याद किया। स्व. उपाध्याय के बड़े पुत्र आचार्य पंडित महेंद्र प्रसाद उपाध्याय तथा छोटे पुत्र प्रख्यात भवन निर्माता सुरेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने परिवार की तरफ से आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नवरात्रि के सातवें दिन भक्तों ने मां कालरात्रि स्वरूप में किया दर्शन-पूजन

इस अवसर पर उपस्थित मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी शैलेंद्र उपाध्याय, पत्रकार अमित पांडे, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद उपाध्याय, विपिन उपाध्याय आदि लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।उपस्थित लोगों ने मीरा भायंदर महानगरपालिका चुनाव में भारी मतों से जीत कर बीजेपी नगरसेवक बनने वाले स्व.देवी प्रसाद उपाध्याय के पौत्र विवेक उपाध्याय को बधाई दी। कल घर आगमन के समय विवेक उपाध्याय का लोहिंदा चौराहा से लेकर कोल्हूवा बाजार तक क्षेत्रवासियों की तरफ से जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें