BREAKING

Jaunpur News: नवरात्रि के सातवें दिन भक्तों ने मां कालरात्रि स्वरूप में किया दर्शन-पूजन

हवन पूजन मातारानी जी के जय जयकारो से गूंज उठा धाम

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र शीतला चौकियां धाम में आज वासंतिक नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें कालरात्रि स्वरूप में भक्तों ने मातारानी जी का दर्शन पूजन किया नवरात्रि के सातवें दिन (महासप्तमी) के दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है जो दुष्टों का विनाश और भय का नाश करती हैं। इस दिन सुबह स्नानादि के बाद नीले या लाल वस्त्र पहनकर पूजा करें। माता को गुड़/गुड़ से बनी मिठाई रातरानी या लाल फूल अर्पित करें और 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' मंत्र का जाप करना कल्याणकारी है। मां कालरात्रि का रंग काला है वे गधे (गर्दभ) पर सवार हैं और उन्हें 'शुभंकारी' भी कहा जाता है। माता कालरात्रि की पूजा विशेष रूप से रात्रि के समय करना उत्तम माना जाता है। भोग प्रसाद में माता को गुड़, गुड़ से बनी मिठाई, मालपुआ या उड़द की दाल और चावल का भोग लगाया जाता वही नीले रंग के कपड़े पहनना भी शुभ है। माता को रातरानी, गुड़हल या कृष्ण कमल के फूल अर्पित किया जाता है।

मां कालरात्रि की पूजा से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और शत्रु परास्त होते हैं। देखा गया कि चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार करके मन्दिर के महंत विवेकानंद पन्डा ने आरती-पूजन किया। मन्दिर खुलने के पहले ब्रम्ह मुहुर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन, पूजन, जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक एवं भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते नजर आये। वहीं पूर्वांचल के कोने-कोने से आये श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार, कढ़ाही, पूजन आदि करके परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेकते हुये सुख, शान्ति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना किया। 

नवरात्रि का सातवें दिन व्रती महिलाओं ने अपने घर मे विधि—विधान से दुर्गा सप्तशती पाठ करके आरती पूजन किया। दूर-दराज से धाम में आने वाले भक्तों का तांता देर शाम तक लगा रहा। दर्शन-पूजन करने के पश्चात दर्शन पवित्र कुण्ड के बगल में स्थित काल भैरवनाथ एवं मां काली मंदिर में भी दर्शन-पूजन किये। बुधवार महासप्तमी के दिन होने के कारण भक्तों की लम्बी कतार देर शाम तक लगी रही।सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में चौकियां चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव अपने सहयोगी पुलिसकर्मी एवं पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खुशखबरी: बंद पड़े पांच हजार ईट भट्ठे फिर से होगे संचालित: रविंद्र प्रताप सिंह

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002


नया सबेरा का चैनल JOIN करें