Jaunpur News: बुद्धिपुर की रंजना पटेल बनीं नर्सिंग ऑफिसर, गांव में भव्य स्वागत
रामनगर, जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के रामनगर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत बुद्धिपुर गांव की होनहार बेटी रंजना पटेल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नर्सिंग ऑफिसर पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
सोमवार दोपहर जैसे ही रंजना पटेल अपने गांव पहुंचीं, परिजनों व ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। बासापुर खेल मैदान में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इसके बाद गांव में एक भव्य रोड शो निकाला गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण देशभक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए उनके साथ गांव तक पहुंचे।
रंजना पटेल के पिता सुधाकर पटेल ने इस अवसर पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास किया और आज उसकी मेहनत रंग लाई है। उन्होंने कहा कि रंजना ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस खास मौके पर स्वामी रामनरेश परमहंस विद्यालय, बुद्धिपुर सारंगडीह के छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने रंजना पटेल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, खुशी के इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: साहित्यिक संस्था कोशिश का होली मिलन समारोह संपन्न



,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)