Jaunpur News: साहित्यिक संस्था कोशिश का होली मिलन समारोह संपन्न
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
जौनपुर। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था कोशिश के तत्वावधान में होली मिलन समारोह एवं मासिक गोष्ठी रामेश्वर सिंह सभागार रासमंडल,जौनपुर में 22 मार्च 2026 को वरिष्ठ कवि गिरीश श्रीवास्तव गिरीश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। होली मिलन की यह गोष्ठी होली,चैती और नवरात्र के मिले जुले रंग लिए रंगीली और व्यंग तथा भक्ति के रसों से सराबोर एक यादगार समारोह बन गई।जनार्दन अस्थाना के सामयिक लोक छंदों की छटा तथा दमयंती सिंह के भक्ति भाव में डूबे भजन और प्रो आर एन सिंह के सारगर्भित उद्बोधन ने समारोह को भव्यता प्रदान की। मुख्य अतिथि सभाजीत द्विवेदी प्रखर तथा नंदलाल समीर विशिष्ट अतिथि रहे।
अशोक मिश्र ने गोष्ठी का संचालन किया।अनुजा निगम की सुरीली सरस्वती वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ। यह सुरीला गीतों,कविताओं और हास्य फुलझडियो का रंगीन सफर श्रोताओं को अंत तक अलग अलग रंगों और भावो- रसो में सराबोर करता रहा।गोष्ठी में कमलेश गुप्त,आलोक रंजन, राजेश पाण्डेय, सुशील दुबे, फूलचंद भारती, अनिल उपाध्याय आशिक जौनपुरी, सुमति श्रीवास्तव,डॉ अजय विक्रम, प्रशांत श्रीवास्तव, ओम् प्रकाश खरे, दमयंती सिंह, अंसार जौनपुरी, एस बी उपाध्याय, अशोक मिश्र, रामजीत मिश्र, जनार्दन अस्थाना पथिक, नंदलाल समीर, प्रो आर एन सिंह,सभाजीत द्विवेदी प्रखर, तथा गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने काव्यपाठ किया।अंत में डॉ विमला सिंह ने उपस्थित सभी साहित्यकारों को आयोजन की सफलता और सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विद्यार्थियों में कौशल विकास अत्यधिक आवश्यक : प्रो.अजय

