Jaunpur News: मड़ियाहूं में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ एक बदमाश के पैर में लगी गोली गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी बताया जा रहा है।क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान पाली बाजार में मुखबिर से सूचना मिली कि सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी शिवम राजभर उर्फ गोलू निवासी मंझनपुर थाना मड़ियाहूं अपने एक साथी के साथ बाइक से अवैध असलहे के साथ जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केड़वारी मोड़ पर घेराबंदी की। संदिग्ध बाइक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश भागने लगे और अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पुलिस ने पीछा किया तो एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान शिवम राजभर (21) के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का अवैध कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड़ में शामिल टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश कुमार अनुज सिंह विष्णु शरण तिवारी जागेश्वर सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मुकुंदपुर में विवाहिता की हत्या, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
