BREAKING

Bareilly News: नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर में हुई 250 जांच


निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। मां मनसा देवी मंदिर धर्मशाला में निवर्तमान पार्षद दीपक सक्सेना द्वारा लगाए गए नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराकर कैंप का लाभ लिया। मां मनसा देवी मंदिर धर्मशाला में मेडिकल कैंप में लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर एवं आंखों की निशुल्क जांच की गई। इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल एंड साइंसेज के डॉक्टर ने मरीजों को देखकर दवा लिखी। इस कैंप में 35 लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई जिनका निशुल्क ऑपरेशन बाद में करवाया जाएगा। कैंप के संयोजन में समाजसेवी सुनील शर्मा, अनूप जौहरी, जिला अस्पताल बरेली की श्रीमती पूनम सक्सेना ने महत्वपूर्ण वालंटियर सहयोग प्रदान किया।  निवर्तमान पार्षद दीपक सक्सेना ने बताया कि पहले भी इस तरह के कैंप का आयोजन उनकी टीम के द्वारा किया जाता रहा है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मड़ियाहूं में पुलिस-बदमाश मुठभेड़ एक बदमाश के पैर में लगी गोली गिरफ्तार 




Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें