BREAKING

Jaunpur News: दुर्गा-शिव मंदिर से कलश व पूजन सामग्री चोरी, दो के खिलाफ नामजद तहरीर

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी,जौनपुर। स्थनीय थाना क्षेत्र के बघनरी गांव स्थित पुनर्निर्मित दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर से रविवार को कलश, लोटा समेत अन्य पूजन सामग्री चोरी हो जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। बताया जाता है कि मंदिर पूरे ग्रामसभा के सहयोग से संचालित होता है। रविवार को जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर से कलश, लोटा सहित अन्य पूजन सामग्री गायब मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में पीले वस्त्र पहने एक व्यक्ति मंदिर में घुसकर पूजन सामग्री समेटते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। मामले में गांव निवासी सीमांत सिंह ने थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: के.सी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस  

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें