BREAKING

Mumbai News: आधार फाउंडेशन ने दिव्यांग लड़की को दिया व्हीलचेयर

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आधार फाउंडेशन संस्था ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी कड़ी में आज सुबह एक दिव्यांग लड़की, कुमारी शगुन ब्रिजेश राजभर, जो बोलने और सुनने में असमर्थ हैं और शरीर से भी दिव्यांग हैं, को संस्था की तरफ से एक व्हील चेयर प्रदान की गई।

शगुन ए डी सिंह चाल, पोईसर, कांदिवली (पूर्व), मुंबई में रहती हैं। संस्था के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, विद्याशंकर चतुर्वेदी, श्रीकांत पांडे, नागेन्द्र मिश्रा और शशिकांत पांडे आज सुबह शगुन के घर पहुंचे और उन्हें व्हील चेयर सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने शगुन को आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दुर्गा-शिव मंदिर से कलश व पूजन सामग्री चोरी, दो के खिलाफ नामजद तहरीर

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें