BREAKING

Jaunpur News: डीएम ने वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी गई मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा मशीनों के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा , जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह सहित विभन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनीं जरूरतमंद परिवारों का सहारा: डीएम

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें