BREAKING

Jaunpur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनीं जरूरतमंद परिवारों का सहारा: डीएम

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अर्न्तगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगनबाडी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण तथा नवनिर्मित आंगनबाडी़ केन्द्रों/परियोजना कार्यालय का लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा डा0 अजय सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रव खाड़िया की उपस्थिति में देखा गया तथा उनके उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना गया। आंगनबाडी़ सहायिका के पद पर नियुक्त पुष्पा, सुमन, आंचल, विश्वकर्मा, सविता एवं बबीता सहित कुल 51 को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। 

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। अध्यक्ष ने उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज के कमजोर वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी व्यवस्था महिला एवं बाल विकास की आधारशिला है, जो कुपोषण मुक्ति, बच्चों के समुचित पोषण एवं गर्भवती/धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से नौकरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

यह भी पढ़ें | UPPCS 2024: उर्वशी चंद ने हासिल की 25वीं रैंक, जौनपुर से जुड़ी सफलता की कहानी

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऐसे परिवारों के लिए कार्य करती हैं, जो अपने बच्चों का समुचित पालन-पोषण नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी बहनें बच्चों के पोषण एवं देखभाल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं, जो अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने सभी नव नियुक्त कार्यकर्ताओं से कहा कि यह क्षेत्र सेवा का क्षेत्र है, अतः वे पूरे मनोयोग एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सभी नव नियुक्त आंगनबाडी सहायिकाओं का स्वागत करते हुए कहा कि सभी लोग ईमानदारी से अपने दायित्वो और कर्तव्यों का शत प्रतिशत पालने करें।  इस अवसर पर मां राज्यमंत्री मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव जी के प्रतिनिधि अजय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाएं उपस्थित रहीं।


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें