BREAKING

Jaunpur News: संदिग्ध हाल में युवक की फंदे से लटकती मिली लाश

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। उंचवाडीह गांव में गुरुवार की रात घर के सामने बरामदे के कमरे में युवक की संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे से लटका शव पाये जाने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पीएम हेतु भेज दिया। स्वजन घटना को लेकर खुद हतप्रभ हैं। पुलिस भी युवक के मौत का कारण स्पष्ट नहीं कर सकी है।  गांव निवासी 25 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र लाले सिंह दो भाइयों में छोटा था। वह अभी अविवाहित भी था। उसके पिता और बड़े भाई रोजी रोटी के चक्कर में परदेश में रहते हैं। अर्जुन अपनी माता मीना सिंह के साथ घर पर रहकर खेती बाड़ी कराता था।  स्वजनों ने बताया कि वह गुरुवार की शाम को कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। रात लगभग नौ बजे भोजन करने के लिए जब उसकी माता ने बाहर से आवाज दी तो वह कुछ न बोला। दरवाजा पीटने के बाद भी भीतर कुछ हलचल न होने पर वह शोर मचाने लगी। पास पड़ोस के तमाम लोग जुट गए। टार्च की रोशनी में रोशनदान से भीतर देखे तो सन्न रह गए। भीतर साड़ी के फंदे से लटका उसका शव हवा में झूल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव उतरवाया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। घटना के पीछे क्या कारण है अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: त्रिलोचन महादेव मंदिर में श्रद्धा भक्ति भाव से श्रीरामचरितमानस पाठ रुद्राभिषेक एवं भव्य भंडारा का हुआ आयोजन 

Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें