BREAKING

Jaunpur News: बहरी गांव में मनाई गई बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती

चंद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा  

रामनगर, जौनपुर। क्षेत्र के बहरी गांव में शुक्रवार को अपना दल (एस) पार्टी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया का 13 मार्च 1903 को जन्म हुआ था एक प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वकील, समाजसेवी और पिछड़े वर्गों के सामाजिक अधिकारों के पुरोधा थे। उन्होंने उत्तर भारत में पिछड़े वर्गों की जागृति और सामाजिक समानता के आंदोलन को मजबूती प्रदान की। उनका जीवन समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा।

वहीं जिला सचिव एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि सुरेश पटेल ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया ने कैनिन कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की थी। युवावस्था से ही वे सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते रहे। उनके विचारों पर समाज सुधारक ई.वी. रामास्वामी नायकर “पेरियार” का गहरा प्रभाव था। उन्होंने पिछड़े वर्गों के सामाजिक उत्थान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया, जिसके कारण उन्हें पिछड़ा वर्ग जागरूकता आंदोलन का अग्रणी नेता माना जाता है।

इस अवसर पर प्रिया चौरसिया, मनीषा चौरसिया, ज्योति चौरसिया, परी चौरसिया, डॉ. इंद्रजीत चौरसिया, गायत्री चौरसिया, संध्या चौरसिया, यश चौरसिया, शिवा चौरसिया, इशानी चौरसिया, हीरावती चौरसिया, हुबराजी चौरसिया सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: महानगरपालिका अपने कर्मचारियों के माध्यम से कराए नालों की सफाई: अनिल


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें